फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 1476 साइबर शिकायतों का निपटारा, कई राज्यों में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 से लंबित 1476 साइबर शिकायतों का निपटारा किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पीड़ितों से संपर्क कर मामलों का सत्यापन किया गया और नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीसीपी ने हाल ही में साइबर क्राइम टीम के साथ बैठक कर लंबित शिकायतों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने पुराने मामलों की फाइलें दोबारा खोलकर जांच तेज कर दी। फरार साइबर अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का उद्देश्य मामलों का निपटारा करने के साथ साइबर अपराधियों के नेटवर्क को भी ध्वस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें