फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट रहा सौ फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीबीएसई की ओर से दसवीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया है। अधिकतर प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। सीबीएसई की ओर से आए रिजल्ट में दून स्कूल के होनहारों ने शानदार अंक अर्जित किए। सेक्टर-21 स्थित स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। इस बार तन्वी सिंह ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, इसके अलावा युवराज राव ने 95.2 फीसदी, वितन राय जादा ने 94.6, आर्यन श्योराण ने 94.4, श्रेष्ठ त्यागी ने 94.4, तनीषा भाटी ने 93.8, त्रिशा ठाकुर 92.2, रमिता ने 91.6, दृष्टि मलिक 91.4, खुशी अग्रवाल ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


ब्लू बर्ड स्कूल में 8 छात्रों के 95 फीसदी से अधिक
ब्लू बर्ड स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। इसमें स्कूल में 56 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। सभी स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। इसमें 95 फीसदी से अधिक अंक आठ स्टूडेंट्स ने हासिल किया है। प्रिंसिपल वंदना ने बताया कि स्कूल के आदित्य नथानी और चरन कमल ने 97.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

भवन विद्यालय की आकृति 99.4, तान्या सिंह 99.2 तृतीय स्थान, एरिन शर्मा 98.6 प्रतिशत, आस्था बंसल 98.6, अनन्या सिंह आर्या 98.2, हिमांशी ढींगरा 96 प्रतिशत अंक हासिल किये। द ब्रिटिश स्कूल, सेक्टर-12 ने दसवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। न्यू इंडिया हाई स्कूल ने 10वीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। न्यू इंडिया स्कूल के प्रबंधक कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कूल के 12 बच्चों ने 90 से 95 प्रतिशत तक अंक, 21 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक हासिल किये। प्रिंसीपल शारदा गुप्ता के मुताबिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अमरावती विद्यालय के दसवीं कक्षा में कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राघव मित्तल ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रशांत ने 96.4 अंक लेकर दूसरा, और दिव्यम तथा कृतिन ने 95.8 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीक्षा ने हिंदी में 100 प्रतिशत अंक और राघव ने गणित और विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 93 विद्यार्थियों मे से 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


अमरावती विद्यालय के उपाध्यक्ष कुलभूषण गोयल, निदेशिका अंबिका मेनन, मुख्याध्यापिका मनीषा डोगरा ने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों की प्रशंसा की। पंचकूला डीसी माडल स्कूल के बच्चों ने दसवीं बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल के दसवीं के छात्र प्रथम शर्मा ने सीबीएसई ने सोमवार को आए परीक्षा परिणामों में 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। फुटबाल और कबड्डी के उम्दा खिलाड़ी प्रथम ने इसका श्रेय डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7 के स्कूल प्रिंसिपल भारत भूषण गुप्ता व शिक्षकों के अलावा शिक्षिका माता माधुरी शर्मा, पिता की प्रेरणा को दिया है। प्रथम ने 5 सौ अंकों में 464 अंक हासिल किए हैं। रायपुररानी स्थित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश कपूर ने बताया कि कुल 76 छात्रों में से 14 बच्चे मेरिट सूची में आये जिनमे 3 छात्रों ने 90 प्लस व 11 छात्रों ने 80 प्लस अंक प्राप्त किये है। ग्रामीण पृष्ठ भूमि से जुड़े छात्र होने के बावजूद चंचल ने 95.2 प्रतिशत भावना ने 92.2 प्रतिशत राजेश ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

दीक्षांत इंटरनेशनल के कुल आठ बच्चों ने 95 से अधिक स्कोर कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल का पास प्रतिशत 100 रहा है व एवरेज स्कोर 84 परसेंट रहा है। 98.2 परसेंट लेकर कर नव्या सचदेवा व मेहकदीप कौर ने दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में टॉप किया है। सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4, पंचकूला की अदिति शर्मा 98.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम रही। 25 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ऊपर और 73 छात्रों ने 90 प्रतिशत स्कोर किया। कुल मिलाकर परिणाम 100 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें