फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोर राइडर्स ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 42 की न्यू लेक से रविवार को रोर राइडर्स की ओर से इंटरनेशनल फीमेल राइड डे पर एक बाइक रैली निकाली गई। इसमें 12 महिला बाइक राइडर और 18 मेल राइडर थे। सेक्टर 42 से शुरू होकर यह बाइक रैली मोहाली होते हुए करीब 30 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सुखना लेक पर यह समाप्त हो गई। रोर राइडर्स की लीडर शालिनी शर्मा ने बताया कि शनिवार को इंटरनेशनल फीमेड राइड डे था। शनिवार को लोग नहीं आ सकते थे। कई लोग जॉब में होने के कारण रविवार का दिन का चुनाव किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देशों में यह डे मनाया गया। शालिनी शर्मा ने बताया कि दो लोग अंबाला से भी इसमें शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन


फेसबुक पर फीमेल राइडर को ढूंढ़ा...
शालिनी शर्मा बताती हैं कि फेसबुक और अपने जो फ्रेंड हैं उनको मैसेज करके फीमेल राइडर को ढूंढा। तीन दिनों के मेहनत के बाद 12 फीमेल राइडर निकलकर आई। इस अवसर पर यूएन की कमांडो के अलावा मोहावे, स्काउट, केटीएम और अवेंजर जैसी बाइक पर महिलाओं ने राइड की।

शादी के बाद पति ने दिलाई बाइक...
शालिनी शर्मा बताती हैं कि जब वे नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी तभी से वे बाइक चलाना शुरू कर दिया था। पहले अपने पिता की बाइक चलाई और बाद में जब शादी हुई तो पति ने पूछा क्या चाहिए तो मैने बाइक मांगी फिर उन्होंने बाइक दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें