फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः दो वाहनों की आमने-सामने से हुई टक्कर, हादसे में तीन की मौत

Sat, 04 May 2019 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पौग बांध मार्ग पर शुक्रवार को दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने से हुई टक्कर में दोनों वाहनों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। वहीं हादसे में घायल सात लोगों को बीबीएमबी टाउनशिप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के थाना संसारपुर टैरेस के एचसी अनिल कुमार शर्मा और एचसी अशोक कुमार ने बताया कि पौग बांध मार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान सोमा पत्नी सुभाष वासी लुधियाना, प्रेम सिंह ड्राइवर बीबीएमबी और पंकज शुक्ला जेई बीबीएमबी के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में एसडीओ रजनीश पाल, एसडीओ मनीष यादव, अभय सिंह, रजिंदर कुमार, साहिल गुलेरिया, गुरविंदर कौर, प्रिया गुलेरिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें