संघ की विचारधारा पीयू में लागू कर रहे वीसी : एसएफएस
विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर एसएफएस और एबीवीपी
वीसी ऑफिस के बाहर मंगलवार को दोनों पार्टियों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नए सेशन के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में विभिन्न स्टूडेंट यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एबीवीपी के कार्यकर्ता सोमवार से ही वीसी ऑफिस के बाहर अनिश्चितकाल धरने पर बैठे हैं, तो वहीं मंगलवार को एसएफएस भी वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गई। एसएफएस ने आरोप लगाया कि वीसी प्रो. राज कुमार संघ की विचारधारा को पीयू पर थोपने में लगे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने वीसी के खिलाफ नारेबाजी भी की। वीसी ऑफिस के बाहर दोनों पार्टियां अनिश्चितकाल धरने पर बैठी हैं।
पीयू छात्र संघ की अध्यक्ष कनुप्रिया ने आरोप लगाया कि लाइब्रेरी में भीड़ होने की वजह से विद्यार्थियों को नीचे बैठना पड़ रहा है, लेकिन गुरु तेग बहादुर बिल्डिंग का वीसी प्रो. राज कुमार ने उद्घाटन करने के बाद उसे बंद करवा दिया। वे नहीं चाहते कि स्टूडेंट्स उस भवन का इस्तेमाल करें। एसएफएस ने एसी जोशी लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने की मांग की।
ये हैं एसएफएस की मुख्य मांगें
1. तत्काल विद्यार्थियों के लिए रीडिंग रूम खोला जाए।
2. हॉस्टल ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अगले साल के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच हो।
3. क्वालिटी फूड सुनिश्चित करने के लिए कोऑपरेटिव मेस शुरू किया जाए।