फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्केटिंग रिले में बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक स्केटर्स ने लगातार एक घंटे स्केटिंग करते हुए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। सेक्टर 8 के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को रोलर हाक्स क्लब द्वारा आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में लांगेस्ट रोलर स्केटिंग रिले रेस में भाग लेकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्केटर्स ने अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन

रोलर हाक्स क्लब के डायरेक्टर बलविंदर सिंह जोहल के अनुसार युवाओं में स्केटिंग के प्रति क्रेज को देखते हुए यह आयोजन किया गया। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से स्केटर्स डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे हुए थे। चिलचिलाती धूप के बावजूद स्केटर्स के हौसले कम नहीं हुए। रिले रेस में 5 साल के बच्चों से लेकर 20 साल तक के स्केटर्स शामिल हुए। इस मौके पर स्पीड स्केटिंग की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिता से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें