सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग : कर्नाटका बुलडोर्जस और मुंबई हीरोज की टीमें जीतीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें कर्नाटका बुलडोजर्स और मुंबई हीरोज की टीमाें को जीत मिली। यह टूर्नामेंट क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला जा रहा है। शुक्रवार को पहले मैच में कनार्टका बुलडोजर्स की टीम ने तेलगु वारियर्स की टीम का 54 रन से हराया। पहले ख्ेालते हुए कनार्टका बुलडोजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट पर 122 रन बनाए। राजीव ने टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन और प्रदीप ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रघू ने 1 विकेट, आदर्श ने 1 विकेट और सचिन ने 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलगु वारियर्स की टीम 10 ओवर 5 विकेट पर 68 रन ही बना सकी। टीम से सुधीर ने 14 रन और सचिन ने 15 रन बनाए।
दिन के दूसरे मैच में मुंबई हीरोज को 7 विकेट से जीत मिली। पहले खेलते हुए पंजाब दे शेर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 92 रन बनाए। करन ने 27 रन, राजीव ने 24 रन बनाए। हार्डी संघू 16 रन, सोनू सूद 0 पर चलते बने। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई हीरोज की टीम ने 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सकिब ने टीम के लिए सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली। रितेश देशमुख 0 पर चलते बने।