फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 में एल्युमनी मीट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो सहित)
विज्ञापन


पुलवामा हमले में शहीद जवानों को डांस से दी श्रद्धांजलि

-श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26 में एल्युमनी मीट का आयोजन
- 100 से अधिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में शनिवार को एल्युमनी मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री गुरु नानक देवजी की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। 1967 बैच के ब्रिगेडियर नवाब सिंह, डॉ. जतिंदर सिंह, गुरमुख सिंह भंजोर, जसपाल सिंह सिद्धू, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह व अन्य ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें गुरु नानक देवजी को समर्पित एक गीत भी शामिल था। इसके बाद डांस ग्रुप ‘टी-रेक्स’ द्वारा पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में डांस-कम-माइम का प्रदर्शन किया गया। कॉलेज के वर्तमान छात्र नीरज गोयल, जिन्होंने बीकॉम (सेमेस्टर-5), पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया उसे ब्रिगेडियर नवाब सिंह, प्रथम बैच 1967 द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन के दौरान पूर्व छात्रों द्वारा हर साल आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में सौ से अधिक पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। ये छात्र सेना, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया, बैंकर, वैज्ञानिकों, निजी क्षेत्रों में एमडी/सीईओ और किसानी में अपना नाम कमा रहे हैं। प्रिंसिपल रीटा सिंह ने इन पूर्व छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें