फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों के चेक कराने की जांच हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अलॉटी सीधे अफसरों से चेक करा सकेंगे दस्तावेज
विज्ञापन

- कैंप के अंतिम दिन तक 22 सौ अलॉटियों के चेक किए गए दस्तावजे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में पुनर्वास योजना के तहत मलोया में फ्लैट्स के अलॉटमेंट संबंधी दस्तावेज चेक कराने के लिए अब अलॉटी सीधे अफसरों से करा सकेंगे। दस्तावेज चेक कराने की तिथि खत्म होने के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। प्रपत्र चेक होने के बाद फ्लैट्स के लिए ड्रॉ निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परिसर में इस समय अलॉटियों के दस्तावेज चेक कराने के लिए कैंप लगाया गया है। इस कैंप में बोर्ड ने अलॉटियों को डाक्यूमेंट्स जमा करने को लेकर बुलाया था। सोमवार को अंतिम दिन होने के चलते करीब 70 के अलॉटियों ने अपना दस्तावेज चेक कराए और रकम जमा कराई। अफसर ने बताया कि अब तक करीब 2200 अलॉटियों ने डॉक्यूमेंट्स चेक कराए हैं। अब बचे हुए अलॉटी सीधे संबंधित अफसर के पास जाकर अपना डाक्यूमेंट्स चेक करा सकते हैं। वहीं, इस प्रक्रिया के बाद विभाग ने ड्रॉ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही लोगों को फ्लैट्स की चाबी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें