फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर अभियान चलाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा बूथ स्तर पर चलाएगी ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा की ओर से शहर में बूथ स्तर पर ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 12 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक चलेगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पार्षद आशा जसवाल और सतिन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ कार्यकर्ता एक साथ अपने घरों पर भाजपा का झंडा और मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टिकर लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से संपर्क साधेंगे और शहरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पिछले वर्षों में की गई उपलब्धियों व महत्वपूर्ण कार्यों के विषय में विस्तारपूर्वक बताएंगे। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें