फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीर6

विज्ञापन
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट में नहीं हैं बुनियादी सुविधाएं
विज्ञापन

मेयर से मिले उद्योगपतियों का शिष्टमंडल ने कहा 25 वर्षों से नहीं हुआ विकास
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला की अगवाई में उद्योगपतियों का एड शिष्टमंडल मेयर करम जीत सिंह रिंटू से मिला। खोसला ने फोकलप् वाइंट में बुनियादी ढांचे में कोई भी सुधार न होने से उद्योगपतियों की मुश्किलों के बारे में मेयर को जानकारी दी।
खोसला ने कहा की फोकल प्वाइंट का सीवरेज सिस्टम 25 साल पुराना है । इस दौरान सैकड़ों नए यूनिट स्थापित हुए है । सीवेरज सिस्टम रोज ब्लॉक रहता है। सीवेरज का गंदा पानी सड़कों पर भरा है । इससे सड़कें टूट रही हैं और मच्छरों की भरमार होने से बीमारी फैलने का डर लगा रहता है। स्ट्रीट लाइट प्रणाली फेल हो चुकी है। स्ट्रीट लाइट के पोल टूट रहे है है। अंधेरा होने से मजदूर फैक्ट्री से जब देर रात निकलते है तो कई बार उनके साथ हादसे होते हैं। साथ ही कूड़ा- कर्कट को उठाने के लिए व्यवस्था की जाए । सफाई कर्मियों के संख्या दस से अधिक की जाए। ग्रीन बेल्ट बचाने के लिए मालियों की स्थाई नियुक्ति कर पार्कों की दशा सुधारी जाए। खोसला ने मेयर से मांग की फोकल प्वाइंट में स्मार्ट डस्ट बिन लगाए जाएँ ।प्रवेश रास्ते गौशाला रोड व कैनाल रोड में गेट का निर्माण कर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बोर्ड लगाए जाए साथ ही। नए फायर स्टेशन का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


5.85 करोड़ से होगी गंदे नाले की सफाई: रिंटू
मेयर रिंटू व कमिश्नर सोनाली गिरी ने उद्योगपतियों की विश्वास दिलाया की फोकल प्वाइंट के साथ बहने वाले गंदे नाले की सफाई के लिए 5 .85 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है । जल्द ही टेंडर जारी कर दिए जायेंगे । सीवरेज सिस्टम जल्दी ठीक कर दिया जाएगा । 45 लाख से बाउंड्री वाल, गेट व स्ट्रीट लाइट की रिपेयर का काम जल्दी शुरू होगा । पार्कों की सफाई व अन्य काम एक-दो दिन में शुरू कर दिए जाएगे । इस अवसर पर चरणजीत शर्मा ,सुभाष अरोड़ा ,नवल गुप्ता ,नरेश बबर , अरुण कपूर ,हरीश अरोड़ा ,विजय अगरवाल, प्रदीप अरोड़ा ,कंवर अग्रवाल, संजय मौजूद थे ।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें