फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट पर मेयर ने आज बुलाई इमरजेंसी बैठक
विज्ञापन

मेयर बोले, प्लांट में सही तरीके से कचरा प्रोसेसिंग नहीं हो रहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल का सारा कचरा गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में प्रोसेस नहीं हो रहा है, जबकि एनजीटी ने सारा कचरा प्रोसेस करने के लिए कहा था। डंपिंग ग्राउंड ने पहाड़ का रूप धारण कर लिया है। गारबेज प्लांट के अंदर भी पैर रखने की जगह नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेयर देवेश मोदगिल ने मंगलवार को नगर निगम के सभी पार्टियों के पार्षदों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है।
पिछले साल भी यह मसला काफी गर्माया था। अब फिर से प्रोसेसिंग प्लांट में शहर का कचरा पूरी तरह से प्रोसेसिंग नहीं किए जाने की वजह से यह मामला सामने आ गया है। मेयर देवेश मोदगिल ने बताया कि गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में सही तरीके से कचरा प्रोसेसिंग नहीं हो रहा है। शहर भर से प्रतिदिन चार सौ टन कचरा आता है। प्रोसेसिंग प्लांट में 125 टन कचरा ही प्रोसेस हो रहा है। करीब 10 हजार टन कचरा पड़ा है जिसका प्रोसेस होना है। गारबेज प्लांट के अंदर भी कचरा पड़ा है। मेयर ने कहा कि प्लांट लगाते समय कचरा को सेग्रिगेशन करने का निर्णय नहीं था जबकि अब सेेग्रिगेशन होकर कचरा प्लांट में आ रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं अलार्मिंग पोजिशन न हो जाए। इसके लिए पार्षदों के साथ बैठक करके निर्णय लेंगे कि इसका क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर का कहना है कि एनजीटी के आदेश के अनुसार प्लांट को कचरा प्रोसेस करना था जो कि नहीं हो रहा है और गारबेज डंपिंग ग्राउंड में गिराया जा रहा है। मेयर के अनुसार बैठक में दो विषय अहम होंगे कि प्लांट का सही तरीके से संचालन हो सके या फिर हम एनजीटी के समक्ष फिर से मामला रखकर इसका भविष्य तय करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें