नादिया ने खिताब की ट्राफी पिता को समर्पित की
नादिया, पंकज, आदित्य, कल्याणी, परहीन बने चैंपियन
चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप
चंडीगढ़।
नादिया, पंकज, आदित्य, कल्याणी, परहीन ने चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप फॉर गुरमीत सिंह मेमोरियल ट्राफी में हिस्सा लेते हुए ट्रफियां जीती। रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हाल मे खेले गए। पुरुष वर्ग में फाइनल में पंकज ने सुमित कुमार को (11-7, 11-9, 8-11, 11-8, 11-9) से हराया। महिला वर्ग में नादिया ने कल्याणी को (11-7, 11-8, 11-9, 10-12) से शिकस्त दी। मिक्स डबल्स में आदित्य और कल्याणी की जोड़ी ने ऋ षभ और परीन को (11-7, 8-11, 11-9, 8-11, 11-9) मात दी। महिला डबल्स में नादिया और परहीन ने शैली और विभूती की जोड़ी को (11-7, 8-11, 11-9, 8-11, 11-8) से मात दी।
टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स और महिला डबल्स में दोहरा खिताब जीतने वाली नादिया ने अपनी विजेता ट्राफी अपने पिता नरिंदर सैनी को समर्पित की। जिनका देहांत हाल ही में हुआ।