फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इमर्जिंग इंडिया हाउसिंग कोर्पोरेशन के निदेशक समेत चार काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
विजिलेंस में शिकायत के बाद यूटी के पीओ एवं समन विभाग ने अलग-अलग मामलों में एक महिला और रीयल एस्टेट कंपनी के एक निदेशक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। विदित रहे कि कुछ माह पहले विजिलेंस में पीओ एवं समन विभाग के खिलाफ पैसे लेकर आरोपी को पकड़ने के बजाय वापस चले जाने की शिकायत आई थी। इसकी जांच भी चल रही है।
जानकारी के अनुसार इंडिया हाउसिंग सहकारिता, सेक्टर-9 चंडीगढ़ के प्रबंध निदेशक गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास से काबू किया गया है। उनके खिलाफ उपभोक्ता फोरम ने 23 नॉन बेलेवल वारंट जारी किए थे। इमर्जिंग इंडिया हाउसिंग कोर्पोरेशन के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। पुलिस के अनुसार आरोप है कि आवश्यक मंजूरी के बिना ही जमीनों को बेच दिया है। 2011 में वापस उनके द्वारा शुरू की आवास परियोजनाओं के विकास कार्यों को पूरा करने में असफल साबित हुए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने मोहाली में जगतपुरा निवासी महिला निशा को भी गिरफ्तार किया है। उसे 2016 के एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे जिला अदालत द्वारा जारी वारंट के के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, निशा ने अपनी बहन अनीषा की हत्या के मामले में 2016 में शिकायत दर्ज करवाई थी। निशा ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन की हत्या उसके जीजा आदर्श ने की है। कोर्ट के कई नोटिस के बावजूद पेश न होने पर जिला अदालत ने वारंट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं, चंडीगढ़ में रहने वाले सोनू यादव उर्फ पोनी को गिरफ्तार किया है। अक्टूबर 2009 में दर्ज किए गए मारपीट के मामले में पीओ घोषित था। जबकि चौथे मामले में पुलिस ने चेक बाउंस मामले में पीओ घोषित रामदरबार निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है।


विजिलेंस में शिकायत के बाद पीओ एवं समन विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें