फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ग्रामीण सड़क योजना में हरियाणा का काम बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम ग्रामीण सड़क योजना में हरियाणा बेहतर
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरियाणा को सम्मानित किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-1 व 2 के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। हरियाणा के लोक निमाण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के अलावा गुजरात व कर्नाटक राज्य को भी इसी श्रेणी में मिला है।
राव नरबीर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-1 के तहत 4546 किमी लंबाई की 422 सड़कों के मरम्मत का कार्य पूरा किया गया और दूसरे फेज में करीब 944 किमी लंबी सड़कों का कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव नरबीर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में निसंदेह सड़कों का कार्य अच्छा हुआ है। इस बात का जिक्र विधानसभा में विपक्ष के सदस्य भी करते हैं। इस अवसर पर अभियंता प्रमुख राकेश मनोचा, तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें