फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग हुईं पेड, ऐप 25 को होगा लांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर की पार्किंगों की कमान आर्य इंफ्रा कंपनी ने संभाल ली है। सभी पार्किंगों में सोमवार से कंपनी के कर्मचारियों ने वाहन चालकों से शुल्क चार्ज करना शुरू कर दिया। हालांकि जो कंपनी की ओर से ऐप शुरू किया जाना था, उसे 25 जून तक टाल दिया गया है। 25 जून को अब प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ऐप को लांच करेंगे। मालूम हो कि पार्किंग में आने वाले चालकों को इसी ऐप के माध्यम से पर्ची काटकर दी जाएगी। 25 जून को स्मार्ट सिटी के तहत शहर के अन्य प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्य भी शुरू होने हैं। इस दिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की लांचिंग को दो साल पूरे हो जाएंगे।
सोमवार को पहले ही दिन पार्किंग कंपनी के कर्मचारियों को झमाझम बारिश के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं कुछ पार्किंगों में शुल्क लिए जाने पर कर्मचारियों और चालकों में मामूली बहस भी हुई। जबकि किसी चालक ने कर्मचारी से उनका पहचान पत्र पूछा तो किसी ने कहा कि पार्किंग का अलॉटमेंट लेटर दिखाया जाए। बता दें कि अभी पार्किंग पास नहीं बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग में लगी फड़ियां
बेशक पेड पार्किंग शुरू हो गई है, लेकिन सेक्टर-22 की पेड पार्किंग में अभी फड़ियां लगी हुईं हैं। यहां से फडियां हटाने की जिम्मेवारी निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते क, है जबकि स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत किसी को पार्किंग में फड़ी लगाने की मंजूरी भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें