फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होटल की रेटिंग बढ़ाने का झांसा देकर ऑनलाइन 1.40 लाख ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। होटल की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर व्यक्ति को टेलीग्राम एप पर फंसाकर उसके खाते से ऑनलाइन 1.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को शिकायत में रूपेश कुमार निवासी सेक्टर-26 ने बताया कि साइबर ठग ने उन्हें मोबाइल पर टेलीग्राम एप से जोड़कर होटल की रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे कमाने का झांसा दिया गया था। इसके बाद साइबर ठग ने रूपेश का बैंक खाता नंबर ले लिया। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने 2000 रुपये ट्रांसफर किए तो ठग ने 2500 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद झांसा देकर साइबर ठग ने उनसे 1.40 लाख रुपये यूपीआईडी से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने रकम वापस ट्रांसफर करने के लिए 1.20 लाख रुपये और मांगने शुरू कर दिए। इस पर उन्हें आने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दे दी थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें