फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब टंडन, खेर और कालिया की शिकायत
विज्ञापन

सबहेड
आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर कांग्रेस फिर पहुंची आयोग

कहा- अवार्ड फंक्शन, कॉफी विद किरण और टी विद संजय टंडन का खर्च जोड़ा जाए भाजपा उम्मीदवार के खाते में

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर एक बार फिर भाजपा के बड़े नेताओं की शिकायत निर्वाचन आयोग की है। शनिवार को कांग्रेस के महासचिव विनोद शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर और मेयर राजेश कालिया की शिकायत निर्वाचन कार्यालय में की है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को भेजी शिकायत में बताया है कि यह तीनों नेता लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। सांसद किरण खेर द्वारा चंडीगढ़ क्लब में शनिवार शाम किए गए एक कार्यक्रम का हवाला देते हुए कांग्रेस के महासचिव ने कहा है कि इस अवार्ड फंक्शन में सांसद किरण खेर और मेयर राजेश कालिया ने शिरकत की, जो सरेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। अगर भाजपा नेता इस तरह के कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो ऐसे प्रोग्राम और आगे होने वाले इस तरह के अन्य प्रोग्रामों का खर्च भाजपा के उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाए।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी ‘टी विद संजय टंडन’ नाम से एक कार्यक्रम चला रहे हैं। कांग्रेस ने शिकायत में बताया कि इन मीटिंगों में बड़ी तादाद में लोग पहुंच भी रहे हैं। यहां पिलाई जाने वाली काफी और चाय पर भाजपा बड़ा पैसा खर्च कर रही है। विनोद शर्मा ने निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों से मांग की है कि चाय व कॉफी के खर्चे को भाजपा के उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाए।
विज्ञापन


सांसद ने जताई आपत्ति
उधर, सांसद किरण खेर के कॉफी विद किरण कार्यक्रम को लेकर भी विनोद शर्मा की ओर से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई शिकायत पर सांसद किरण खेर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फर्जी तरीके से निर्वाचन कार्यालय को शिकायतें भेज रही है।
विज्ञापन


भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गई कांग्रेस
इस संदर्भ में भाजपा प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा सांसद के इस कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद पार्टी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पूरी जानकारी चुनाव आयोग को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी धरातल से जुड़कर लोगों के संपर्क में आने के लिए घर-घर में जाकर उनसे मिल रही है। इसके तहत पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन भी शहर में लोगों के घर-घर में जाकर चाय पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है। इसलिए बौखलाहट में आकर चुनाव आयोग को ऐसी शिकायतें दी जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें