फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनिंग प्रोगाम में गैरहाजिर
विज्ञापन

42 को शोकॉज नोटिस
तीन दिन में जवाब तलब, संतोषजनक जवाब नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर 42 कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। चुनाव के ट्रेनिंग प्रोगाम में गैरहाजिर रहने पर विभिन्न विभागों के 42 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। चुनाव के नोडल अधिकारी मैनपॉवर तिलक राज ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों से तीन दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर निर्वाचन कार्यालय सख्त हो गया है। चुनाव के नोडल अधिकारी ने 42 कर्मचारियों को ट्रेनिंग प्रोग्राम से गैरहाजिर रहने पर शोकॉज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। जारी नोटिस में रिटर्निंग ऑफिसर ने इन गैरहाजिर कर्मचारियों के मामले को गंभीरता से लिया है। इसमें एसबीआई, एजी हरियाणा, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग समेत 42 अफसरों के 7 से 9 मार्च तक होने वाले चुनाव ट्रेनिंग से बिना जानकारी के गैरहाजिर रहने का मामला है। अफसर ने सेक्शन 134 के जनप्रतिनिधि कानून के तहत नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को तीन दिन में जवाब न देने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें