बिग बॉस फेम अर्शी खान की बेटी के किरदार के लिए कहा नो
- डीएवी सेक्टर-एक की टीना को मिली बॉलीवुड में एंट्री
- कुछ ही दिनों में गाजियाबाद में शूटिंग है टीना की मूवी ‘मैच आफ लाइफ’
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मन में कुछ करने की इच्छा हो तो किस्मत के रास्ते खुद-ब-खुद जाते है। यह कहना है पीरमुच्छल्ला निवासी टीना का। टीना डीएवी सेक्टर-8 पंचकूला में पहली कक्षा की छात्रा है। छह वर्षीय टीना का हाल ही में बॉलीवुड मूवी ‘मैच आफ लाइफ’ में सलेक्शन हुआ है। टिना की मां सूफिया ने बताया कि उनकी बेटी टीना ने जब से स्कूल में दाखिला लिया है वह तब से काफी एक्टिव रही है। टीना को एक्टिंग के साथ-साथ डांस और ड्राइंग करने का बहुत शौक है। अपनी प्रतिभा के कारण ही वह अभी तक छह माडलिंग शो कर चुकी है और ई-कॉमर्स कंपनी के अलावा कई एड में भी काम कर चुकी है। टीना की मूवी ‘मैच आफ लाइफ’ की कुछ ही दिनों में गाजियाबाद में शूटिंग है। टीना भविष्य में बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाना चाहती है।
बिग बॉस कंटेस्ट और अभिनेत्री की शार्ट मूवी ऑफर को कहा नो
सूफिया ने बताया कि टीना को अर्शी खान की शार्ट मूवी में अर्शी खान की बेटी का किरदार निभाने का ऑफर भी मिला था लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया क्योंकि अर्शी खान सूफिया और टीना को बिल्कुल भी पसंद नहीं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ऐसे बहुत से मौके आते हैं जब टीना की शूटिंग व पेपर का समय एक ही रहता है। ऐसे में छोटी क्लास में होने के कारण टीना के स्कूल वाले उसे उसकी ओवरऑल स्कूल परफोर्मेंस के अनुसार ग्रेड दे देते हैं।