फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ ने दर्ज की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने इंटेलिजेंस ब्यूरो को 10 विकेट से हराकर पहले विशाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। पुलिस लाइन क्रिकेट मैदान सेक्टर-26 में खेले गए मुकाबले में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। इसमें सतनाम सिंह ने 38 रन और सुखदेव ने 21 रन बनाए। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कपिल पुनिया व विकास राठी ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कपिल पुनिया के नाबाद 63 रन, बलविंदर सैनी के नाबाद 35 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 12.4 ओवर में 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन पारी खेलने के लिए कपिल पुनिया को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सीआरपीएफ ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब को 4 विकेट से मात दी। प्रेस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए, जिसमें मोहित ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देविंद्र सिंह ने 3 विकेट झटके। इसके जवाब में सीआरपीएफ ने 15.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें