फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रलाइज एडमिशन की जारी हुई आखिरी कॉमन मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रलाइज एडमिशन की फाइनल लिस्ट जारी
विज्ञापन

बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल यूटी पूल का कटआफ रहा अधिक
- तय समय पर डाक्यूमेंट लेकर आएं दाखिला लेने
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। इसमें यूटी पूल की काउंसलिंग का कटआफ अधिक है। शनिवार को बीसीए की 1040 और बीबीए की 666 सीटों के लिए दाखिले हाेंगे। वहीं बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल सीटों पर दाखिला होगा।
सबसे ज्यादा फेरबदल बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लिए रहा है। बीएससी नॉन मेडिकल में कटआफ 97.7 है, जबकि मेडिकल में 98 प्रतिशत रहा। इसके अलावा बीबीए और बीसीए में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं है।
विज्ञापन

सेंट्रलाइज एडमिशन के तहत बीसीए में आउट आफ यूटी का कटआफ 112.6 परसेंटाइल रहा, जबकि यूटी पूल का कटआफ 113.5 रहा। बीबीए में नॉन यूटी पूल का कटआफ 96.8 रहा, जबकि यूटी पूल का परसेंटाइल 97.4 प्रतिशत रहा। बीएससी नॉन मेडिकल में नॉन यूटी पूल का परसेंटाइल 97.7 और यूटी पूल में 96.9 रहा। बीएससी मेडिकल में नॉन यूटी पूल का कटआफ परसेंटाइल 98 प्रतिशत रहा, जबकि यूटी पूल 96.8 पर एडमिशन मिलेगा।

कॉलेजों ने दो दिन पहले ही की तैयारी
बीबीए, बीसीए, बीएससी नॉन मेडिकल और बीएससी मेडिकल की काउंसलिंग सेंट्रलाइज होनी है। इसके लिए शहर के विभिन्न कॉलेजों में जाकर दाखिला कराना होगा।

यहां होगी बीबीए की काउंसलिंग
बीबीए की 666 सीटों की काउंसलिंग एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में 10 से शुरू होगी और यह सभी पूल के लिए 12 जुलाई तक चलेगी। वहीं बीसीए की काउंसलिंग 13 से शुरू होकर 15 जुलाई तक रहेगी। बीएससी मेडिकल की काउंसलिंग 10 जुलाई को डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 और बीएससी नॉन मेडिकल की श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 में 10 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए हायर एजुकेशन और कॉलेजों की तरफ से दो दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


कॉलेजों में लगाए गए हेल्प डेस्क
सेंट्रलाइज एडमिशन कराने वाले कॉलेजों ने हेल्प डेस्क शनिवार को ही लगा दिए। इन कॉलेजों में एडमिशन की जानकारी लेने के लिए स्टूडेंट आने शुरू हो गए हैं। यहां पर आने वालों में ज्यादातर विद्यार्थी बीसीए, बीबीए और बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल के थे। वहीं इन कॉलेजों में हेल्प डेस्क में स्टूडेंट्स जानकारी हासिल करने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें