फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के जिले में सोमवार को 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सात पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 147 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.5 फीसदी तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।
इससे बची आबादी को भी कवर किया जा सके। अभी टेस्ट की संख्या आठ सौ तक है। सीएमओ ने बताया कि आईटीबीपी में एक, रायपुररानी में एक, सेक्टर-15 में दो, सेक्टर-2 में एक, सेक्टर-20 में एक, सेक्टर-26 में एक, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-8 में तीन कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं।
पंचकूला में 113 सक्रिय मामले
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,56,707 सैंपल लिए हैं। अब तक जिले में कुल 13,716 मामले पाए गए हैं। इसमें पंचकूला में 10,467 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में अब तक 10,207 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 113 मामले ही कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें