करंट लगने से 12वीं की छात्रा की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मनीमाजरा के सुभाष नगर में 12वीं की छात्रा मुस्कान (18) की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर निवासी मुस्कान नहाने के बाद टीवी देखने के लिए खुले तार को बोर्ड में लगाने लगी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। घर में मौजूद उसकी बहन मीनू ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।