फ्लैग : पीयू के नाम एक और रिकॉर्ड, 22 दिन पहले जारी करेगा प्रथम चरण का रिजल्ट
22 जनवरी को आएगा बीसीए, बीकॉम व बीबीए का रिजल्ट
- पिछले साल 15 फरवरी को आया था रिजल्ट,
-18 लाख कॉपियों की जांच पूरी, एक लाख कापियां चेक होनी बाकी
क्रॉसर
192 कॉलेजों के लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों ने दिए थे एग्जाम
31 जनवरी तक पूरी हो जाएगी कॉपियों की जांच
3 से 26 दिसंबर के मध्य जो पेपर क्लैश हुए हैं उनके एग्जाम होंगे फरवरी में
फोटो-- पीयू भवन :::
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा है। हर बार रिजल्ट फरवरी में जारी होते थे, लेकिन इस बार 22 दिन पहले आ रहा है। लगभग 18 लाख कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। पीयू प्रशासन 22 जनवरी को पहले चरण के परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। इस दिन बीसीए, बीकॉम व बीबीए के रिजल्ट जारी होंगे। बाकी रिजल्ट अन्य तिथियों में आएंगे। 15 फरवरी तक को अधिकांश कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
3 दिसंबर से 26 दिसंबर तक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 192 कॉलेजों के लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों ने एग्जाम दिए थे। इन विद्यार्थियों की ओर से लिखी गई कॉपियों की संख्या लगभग 19 लाख है। इन कॉपियों की जांच आठ से नौ सेंटरों पर एक हजार से अधिक शिक्षक कर रहे हैं। यह जांच लगभग पूरी हो गई है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय अब रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। 22 जनवरी को पहला चरण में बीसीए, बीकॉम व बीबीए के रिजल्ट जारी होंगे। इन कक्षाओं में आठ हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। बाकी रिजल्ट अन्य तिथियों में आएंगे। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी तक को अधिकांश कक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। इस पर तेजी से काम हो रहा है।
एक लाख कॉपियां चेक होना बाकी
विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर 18 लाख कॉपियां चेक हो चुकी हैं। लगभग एक लाख कॉपियां और चेक होंगी। इन कॉपियों की जांच 31 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद इन कक्षाओं का रिजल्ट परीक्षा नियंत्रक शाखा में कंपाइल होगा।
इनसेट---
फरवरी के दूसरे सप्ताह में होंगे एग्जाम
3 से 26 दिसंबर के मध्य जो पेपर क्लैश हुए हैं उनके एग्जाम फरवरी के दूसरे सप्ताह में कराए जाएंगे। इस परीक्षा में वह विद्यार्थी भी शामिल होंगे जो खेल के लिए बाहर गए हैं या फिर किसी एक्टिविटीज में शामिल हुए हैं। इन विद्यार्थियों की संख्या लगभग एक हजार है। परीक्षा खत्म होने के एक सप्ताह में इन विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच भी पूरी हो जाएगी और कुछ दिन में ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। मालूम हो कि परीक्षाओं के मध्य में नेट का पेपर आ गया था। इसके कारण मास्टर डिग्री करने वाले कई स्टूडेंट मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए थे। वह अब शामिल होंगे।
वर्जन--
फोटो--
लगभग 18 लाख कॉपियों की जांच हो गई है। एक लाख कॉपियों चेक होना बाकी हैं, उनकी जांच 31 जनवरी तक पूरी हो जाएगी। बीसीए, बीकॉम, बीबीए के परीक्षा 22 या 23 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। सभी तैयारियों पूरी हो गई हैं।
- प्रो. परविंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक