फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में काम करके बनाया रिकॉर्ड, दस को मिलेगा पासपोर्ट कार्यालय को पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी में कामकाज करने पर चंडीगढ़ के पासपोर्ट कार्यालय को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन


-केंद्र सरकार 10 जनवरी को हिंदी दिवस पर दिल्ली के पासपोर्ट कार्यालय में देगी यह सम्मान
- क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज पुरस्कार लेने जा रहे हैं दिल्ली
फोटो----

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कार्यालयों के कामकाज में हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग चंडीगढ़ व लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ को पुरस्कार देने जा रही है। दिल्ली के पासपोर्ट कार्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज पुरस्कार लेने जा रहे हैं।
देशभर में पासपोर्ट के 36 कार्यालय हैं। कई कार्यालय हिंदी बेल्ट जैसे लखनऊ आदि जगहों पर हैं। वहीं हिंदी, पंजाबी व अंग्रेजी के बीच चंडीगढ़ का क्षेत्रीय कार्यालय है। यहां के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने हिंदी में श्लोक व सभी शब्दावलियों का प्रयोग कार्यालय में चस्पा करके किया है। पत्राचार हिंदी में हो रहा है। कार्यालय की वार्षिक पत्रिका हिंदी गौरव भी हिंदी में ही प्रकाशित की जा रही है। यहां बोलचाल भी हिंदी में सर्वाधिक होती है। पंजाबी भी लोग प्रयोग करते हैं। हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करवाने का श्रेय आरपीओ शिवास कविराज को जाता है। केंद्र सरकार ने हिंदी के प्रयोग पर सभी कार्यालयों का मूल्यांकन किया। उसमें चंडीगढ़ कार्यालय को चुना गया है। अब 1 जनवरी को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट---
70 कर्मियों ने बनाए सात लाख पासपोर्ट
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से वर्ष 2018 में 70 कर्मियों ने सात लाख पासपोर्ट बनाकर रिकॉर्ड बनाया है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा साढ़े पांच लाख का था। आंकड़ों को देखें तो देशभर के 36 पासपोर्ट कार्यालयों में 1900 लोग काम कर रहे हैं। इन कर्मियों ने लगभग डेढ़ करोड़ पासपोर्ट बनाए हैं। इन आंकड़ों में सबसे अच्छा रिकॉर्ड चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का है।
विज्ञापन


वर्जन---
हिंदी का प्रयोग कार्यालय में सर्वाधिक होता है। अब हिंदी दिवस पर केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में कार्यालय को पुरस्कृत किए जाने का पत्र मिला है। यह कार्यक्रम 10 जनवरी को होगा।
- सहदेव कौशिक, सुपरिंटेंडेंट, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें