फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त कार्यशैली के चलते अधर में लटकी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुस्त जांच से अधर में लटकी कार्रवाई
विज्ञापन

- चार कर्मचारियों को जारी हुआ शोकाज नोटिस, डीजीएम व एक अन्य को मिली चेतावनी
- होटल शिवालिक व्यू में हाई प्रोफाइल गैंबलिंग मामले में अभी तक नहीं हो सकी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित सिटको के होटल शिवालिक व्यू की साख पर बट्टा लगाने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यहां हाई प्रोफाइल गैंबलिंग मामले में डीजीएम सहित दो को चेतावनी और चार कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। सुस्त जांच के चलते चर्चा है कि दोषियों को बचाने के लिए कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
शिवालिक व्यू में हाई प्रोफाइल गैंबलिंग की जांच रिपोर्ट 10 दिन पूर्व ही प्रशासन को सौंप दी गई थी। इसमें यह बताया गया है कि मामले में फ्रंट आफिस, हाउस कीपिंग के साथ सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से शिवालिक व्यू की साख पर बट्टा लगा है। मामले की जांच माउंट व्यू होटल के डीजीएम अनुराग वालिया की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है। जांच रिपोर्ट में प्रबंधन से लेकर हाउस कीपिंग स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था, फ्रंट ऑफिस पर सवालिया निशान खड़े किए गए थे। बताया गया कि तीनों डिपार्टमेंट के छह कर्मचारियों की लापरवाही के चलते होटल में जुए का गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन


नोटिस का जवाब मिलने पर होगी कार्रवाई
शिवालिक व्यू में गैंबलिंग का मामला उजागर होने के बाद सिटको प्रबंधन की ओर से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब चर्चा है कि मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक स्तर पर कागजी खानापूर्ति के लिए चार कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी कर दिया गया है, जबकि होटल के डीजीएम व एक अन्य को चेतावनी दी गई। इस संदर्भ में सिटको जीएम जितेंदर यादव का कहना कि रिपोर्ट आने के बाद सभी को शोकाज नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
होटल की चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 401 से 27 जुआरियों से 16 लाख 40 हजार 768 रुपये बरामद हुए थे। इसके अलावा कमरे से शराब की कई बोतलें और जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल चौकोर फ्रेम सहित सात डाइस और 95 टोकन मिले थे। कमरे से होटल रमाडा के कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मिले थे। इस संदर्भ में प्रशासन के एक बड़े अधिकारी का कहना है जांच रिपोर्ट मिल गई है, जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें