फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर1

विज्ञापन
विज्ञापन
मजीठिया ने माझे के एसजीपीसी सदस्यों से साधा संपर्क
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव कल
माझे के सभी कमेटी सदस्य सुखबीर के पक्ष में
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल द्वारा माझा के दो बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर के एसजीपीसी सदस्यों के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है। शिरोमणि कमेटी के प्रधान पद के लिए 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए मजीठिया ने माझे के सभी कमेटी मेंबर को पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहने के लिए कहा है। एसजीपीसी के तरनतारन जिला के 10, अमृतसर में 14 और गुरदासपुर के नौ सदस्य हैं। माझा के लगभग सभी कमेटी सदस्य प्रधान चुनाव में सुखबीर बादल के फैसले पर सहमति जता चुके हैं। हालांकि अजनाला से कमेटी सदस्य मास्टर अमरीक सिंह, खडूर साहिब से बलविंदर सिंह और सेवा सिंह सेखवां का चुनाव में अकाली उम्मीदवार का विरोध करने की संभावना है। वहीं अमृतसर से कमेटी सदस्य बीबी किरणजोत कौर कई बार सुखबीर बादल का विरोध कर चुकी हैं। चुनाव में वे क्या रुख अपनाती हैं, इसके बारे में उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा के भांजे कमेटी सदस्य अलविंदर पाल सिंह पखोके ने कुछ दिन पहले स्पष्ट कर दिया था कि वह पार्टी के साथ खड़े हैं। पखोके एसजीपीसी के एक्टिंग प्रधान रह चुके हैं लेकिन पिछले 14 साल से उनके पास कोई पद नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पखोके को ब्रह्मपुरा के कोटे से एसजीपीसी कमेटी में उच्च पद से नवाजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें