शिक्षा विभाग जल्द देगा 150 अध्यापकों को तरक्की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शिक्षा विभाग जल्द ही 150 अध्यापकों की तरक्की करेगा। विभाग की ओर से सीनियोरिटी के आधार पर जेबीटी टीचर्स की लिस्ट तैयार की जा रही है। यूटी कै डर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद विभाग की ओर से यह लिस्ट तैयार की जा रही है। वर्ष 2013 में शिक्षा विभाग की ओर से 186 टीचर्स को प्रमोशन दी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी राजिंदर कौर ने बताया किया लिस्ट तैयार की जा रही है। जैसे-जैसे नाम चुने जा रहे हैं उनको विभाग की वेबसाइट पर अपडेट किया जा रहा है।
यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन ने प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि 30 जून से पहले प्रमोशन होने चाहिए। जब इंप्लाइज सेवा मुक्त हो जाता है तो उसके प्रमोशन का अधिकार खत्म हो जाता है। शिक्षा विभाग डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी बैठाकर सभी प्रिंसिपल की रेगुलर तौर पर तैनाती करे। शहर के 10 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां पर हेडमास्टर और हेडमिस्ट्रेस की पोस्ट खाली पड़ी हैं। शिक्षा विभाग को जल्द ही ये खाली पोस्ट भरनी चाहिए।
ये सीटें पड़ी हैं खाली
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में एकाउंटेंसी की दो, कॉमर्स की आठ, इकोनॉमिक्स की दस, इंग्लिश की पांच, ज्योग्राफी की एक, इतिहास की नौ , गणित की 10, म्यूजिकल वोकल की दो, फिजिकल एजुकेशन की सात, पोलिटिकल साइंस की सात, पंजाबी की चार, सोशियोलॉजी की पांच सीटें खाली हैं। यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के प्रेसिडेंट स्वर्ण सिंह कंबोज ने मांग की है कि जल्द ही इन पोस्टों को भरा जाए।