फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर के चाचा ने किया वाटरवर्क्स की जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखबीर के चाचा ने किया वाटर वर्क्स की जमीन पर कब्जा
विज्ञापन

प्रश्नकाल - रंधावा के सवाल पर सिद्धू ने दिया जवाब, सीएम ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश
2007 में सरकार बनने के बाद अकालियों ने किया कब्जा
सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर अपने नाम करवाई रजिस्ट्री
वाटर वर्क्स की क्षमता बढ़ाने को एक्वायर की गई थी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने एक सवाल पर यह माना कि अबोहर वाटर वर्क्स की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया है, जिनमें शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल के चाचा भी शामिल हैं। इस पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मौके पर ही इस मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए।
सुखजिंदर रंधावा ने अबोहर के वाटर वर्क्स पर अवैध कब्जे के बारे में सवाल किया था। सिद्धू ने बताया कि वाटर वर्क्स की क्षमता बढ़ाने को 1961 में 9.25 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। जमीन मालिकों को बनता मुआवजा दिया गया था, जिसका रिकॉर्ड फिरोजपुर के रिकॉर्ड रूम है। 2007 में अकाली-भाजपा सरकार बनने के बाद कुछ अकाली नेताओं ने सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर कुछ जगहों की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर ने बिना रिकॉॅर्ड देखे इन लोगों को करोड़ों की जगह पर काबिज करने को निशानदेही के आदेश दे दिए। काबिज लोगों ने रजिस्ट्री से अधिक अगले खसरा नंबर पर भी कब्जा कर लिया। जिन लोगों के नाम रजिस्ट्री हुई, उनमें सुखबीर बादल के चाचा परमजीत सिंह लाली बादल, गुरदित्त्त सिंह, महिंदर प्रताप, राम दयाल, वरिंदर पाल सिंह, अशोक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

इस पर रंधावा ने कहा कि काबिज लोगों और तत्कालीन अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई। जवाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मौके पर ही इस मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए। इस पर सुखपाल खैरा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि सीएम इसकी जांच के आदेश दे रहे हैं पर राणा गुरजीत के मामले में मौन हैं।

195 में से 114 फायर टेंडर आउट-डेटेड
अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम में फायर ब्रिगेड के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि राज्य में 54 फायर स्टेशन और 195 फायर टेंडर हैं। जिनमें से 114 आउट डेटेड हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में केंद्र ने डिजास्टर मैनेजमेंट में 90 करोड़ की ग्रांट दी, जिसमें से सिर्फ 17 करोड़ इस्तेमाल हुए, बाकी लैप्स हो गए। फायर ब्रिगेड के पास सिर्फ मोहाली में एक सीढ़ी वाला फायर टेंडर है। इन सबके हल के लिए फायर डायरेक्ट्रेट बनाया जा रहा है।

एससी स्कॉलरशिप में घपले की होगी विजिलेंस जांच
प्रश्नकाल के दौरान डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने एससी स्कॉलरशिप के फंड में घपले का मुद्दा उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा फंड जारी करने में अनावश्यक देरी की जा रही है। साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि सीएम पहले ही यह मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठा चुके हैं। वह खुद केंद्रीय मंत्री से मिलकर आए हैं। इसी दौरान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन को भरोसा दिया कि फंड में गड़बड़ी की विस्तृत जांच कराई जाएगी। अगर फंड डायवर्ट किए गए तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रकाशोत्सव से पहले होगा सुल्तानपुर लोधी का कायाकल्प
नवतेज चीमा ने प्रश्नकाल में मुद्दा उठाया कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व 2019 में आ रहा है। लेकिन सुल्तानपुर लोधी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की स्थिति बहुत खराब है। तब बड़ी संख्या में संगतें आएंगी, उससे पहले ही इसे ठीक कराया जाए। सुखपाल खैरा ने भी आसपास के रेस्ट हाउस ठीक कराने की मांग की। जिस पर सीएम ने कहा कि प्रकाश पर्व से पहले सुल्तानपुर लोधी का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन


वित्तीय स्थिति साफ होने के बाद तय होगी प्राथमिकता
निर्मल सिंह ने सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की किल्लत का मुद्दा उठाया। जिस पर सेहतमंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें स्टाफ की कमी की ही आ रही है। इस पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही श्वेत पत्र जारी होगा। उसके बाद आर्थिक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उसके मुताबिक प्राथमिकताएं तय की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें