फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मंत्री समूह की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मांगों से निपटने की रणनीति हो रही तैयार
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जमीनी स्तर पर तेज होगा काम
योग दिवस पर योग करते नजर आएंगे सीएम और सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा में किसान आंदोलन की सुगबुगाहट ने सरकार के कान खडे़ कर दिए हैं। यहां मंत्री समूह की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्तमान में किसान कर्ज माफ करने और स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और इनेलो भी इस मुद्दे को लेकर मैदान में कूद गई है। लिहाजा सरकार ने कर्जमाफी को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
इस बात का ब्यौरा भी मांगा गया है कि प्रदेश के किसानों पर वर्तमान में कितना कर्ज है और सहकारी बैंको का किसानों पर बकाया है। हालांकि इस मुद्दे पर सरकार पीछे हटने के मूड में नहीं है। विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देने की भी तैयारी कर ली गई है। इस कड़ी में स्वामीनाथन का ट्वीट सरकार का हौसला बढ़ाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों द्वारा आए दिन दिए जा रहे चक्का जाम के अल्टीमेटम भी सरकार को परेशान कर रहे हैं। हड़ताल से होने वाला करोड़ों का नुकसान और यात्रियाें की परेशानी सरकार को सोचने पर मजबूर कर रही है।
रोडवेज की समस्या को लेकर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि सरकार और यूनियन में जिन बातोें पर सहमति बनी है, उन पर मंथन चल रहा है।
इस दौरान एसवाईएल भी ज्वलंत मुद्दा रहा। विपक्ष इस मुद्दे को लगातार उठा रहा है। आने वाले समय में भाजपा के मंत्री और नेता इसका करारा जवाब देंगे। इस दौरान 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। 21 जून को मुख्यमंत्री सहित अन्य भाजपा नेता योग करने नजर आएंगे। मुख्यसचिव ने इस संदर्भ में विभागीय आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम की घोषणाओं पर तेज करो काम
सीएम की घोषणाओं को लेकर सरकार कुछ ज्यादा ही गंभीर है। मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौराें में कई घोषणाएं की हैं, जिसमें से आधी घोषणाओं पर काम शुरू होना बाकी है। इन घोषणाआें को कैसे अमल में लाया जाए, मंत्री समूह ने इस संबंध में अपनी बात रखी। जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी हरकत में दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें