फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांच माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर 1.21 करोड़ का जुर्माना

Mon, 13 Oct 2025 09:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। जिला प्रशासनिक परिसर में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. सोना थिंद ने अधिकारियों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच महीनों के दौरान स्कूली वाहनों के निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर 93 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बार-बार लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के वाहनों को जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत जांच प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है ताकि स्कूली बच्चों की जान को खतरा पैदा करने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान परिवहन विभाग की प्रगति प्रस्तुत करते हुए सहायक परिवहन अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि जिले में मई से सितंबर तक व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर लगभग 1.21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बैठक के दौरान डीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लैक स्पॉट्स के सुधार के संबंध में एक सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें