फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली आईएसआई मार्का वाले 1200 प्लाईवुड व प्लाईबोर्ड जब्त

Tue, 29 Jul 2025 10:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने नकली आईएसआई मार्का लगे उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए रेड की। छापामारी की। बीआईएस के अफसरों पर आधारित तीन टीमों जिनमें अभिषेक कुमार संयुक्त निदेशक और सौरभ वर्मा उप निदेशक, अजय मौर्य संयुक्त निदेशक और कुशाग्र जिंदल उप निदेशक और तालिका संयुक्त निदेशक और हर्ष सोनकर उप निदेशक के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बीआईएस के चंडीगढ़ शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख विशाल तोमर ने प्लाईवुड और प्लाईबोर्ड पर आईएसआई चिह्न के दुरुपयोग की जांच के लिए मंगलवार को लुधियाना, पंजाब के मेसर्स गणपति टिम्बर एवं प्लाईवुड एम्पोरियम, मेसर्स सीएल कालरा टिम्बर एवं आयरन स्टोर, मेसर्स एमपी टिम्बर एवं आयरन मर्चेंट पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इस दौरान नकली आईएसआई मार्क वाले लगभग 1200 प्लाईवुड और प्लाईबोर्ड जब्त कर सील किए। भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के तहत बीआईएस चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस अपराध के लिए दो वर्ष तक की कैद या कम से कम दो लाख रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें