फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के 12 वर्षीय छात्र ने फैशनबॉक्स किया लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रोबॉक्स प्लेटफॉर्म पर निफ्ट परिसर पर आधारित वर्चुअल कैंपस अनुभव तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-23 स्थित निफ्ट पंचकूला में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम ‘स्पेक्ट्रम’ के दौरान इस बार नवाचार की अनोखी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में 12 वर्षीय छात्र अथर्व वर्मा ने ‘फैशनबॉक्स’ नामक रोबॉक्स गेम लॉन्च किया। अथर्व कक्षा 6 के छात्र हैं और एक उभरते डिजिटल सृजनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं।
अथर्व ने बताया कि ‘फैशनबॉक्स’ लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफॉर्म रोबॉक्स पर विकसित किया गया है। यह गेम निफ्ट पंचकूला की वास्तुकला और परिसर की भावना को डिजिटल रूप में पुनर्जीवित करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को आकर्षक और संवादात्मक अनुभव मिलता है। वर्तमान में परिसर की पहली मंजिल पर आधारित इस गेम में खिलाड़ी गलियारों का अन्वेषण कर सकते हैं, मित्रों के साथ रोलप्ले कर सकते हैं और वास्तविक समय में कार व बाइक चलाने का अनुभव भी ले सकते हैं। यह गेम निफ्ट पंचकूला से प्रेरित एक वर्चुअल कैंपस अनुभव प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेम का उद्घाटन पंचकूला की पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने किया। इस अवसर पर निफ्ट पंचकूला के निदेशक प्रो. डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर, संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे। सृष्टि गुप्ता ने अथर्व की रचनात्मकता और तकनीकी कौशल की सराहना की तथा स्वयं भी गेम खेलकर वर्चुअल कैंपस का अनुभव लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें