फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 12 हजार नशीली गोलियां और 2.7 लाख की ड्रग मनी बरामद, पिता-पुत्र काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नाभा कोतवाली पुलिस ने शहर के अलोहरा गेट स्थित एक मेडिकल शॉप और एक घर से करीब 12 हजार नशीली गोलियां और 2 लाख 7 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस मामले में संलिप्त पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाभा डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि पहले दुकान से नशीली गोलियां बरामद कीं। इसके बाद आरोपियों के के घर की तलाशी ली गई तो वहां नशीली गोलियों की बड़ी खेप बरामद हुई। साथ ही नशीली गोलियां बेच कर रखी ड्रग मनी भी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान प्रताप सिंह व उसके बेटे मनप्रीत सिंह निवासी पांडूसर मोहल्ला नाभा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रताप सिंह का एक बेटा पहले ही नशा तस्करी के केस में जेल में बंद है। पुलिस की गिरफ्त में आए बाप-बेटा मेडिकल शॉप की आड़ में युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रहे थे। दोनों नाभा के अलोहरा गेट स्थित एक मेडिकल शॉप की आड़ में नशीली गोलियां बेच रहे थे। उन्होंने अपने घर में भी भारी मात्रा में नशीली गोलियां छिपाकर रखी थीं। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लाते थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे। डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें