पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से पंचकूला के मामले 83 हैं। कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब 93 फीसदी पहुंच गया है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 119 मौत हो चुकी है।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो चुकी है। कोरोना के लिए अब टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं। यह सैंपल कोविड के लिए बनाए केंद्रों के माध्यम से किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है।
कालका में 8 और पिंजौर में आए छह केस
डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अभयपुर में एक, बरवाला में एक, चंडीमंदिर में एक, इंडस्ट्रियल एरिया में एक, कालका में आठ, एमडीसी 4 में एक, एमडीसी 6 में दो, पिंजौर में छह, रामपुर सियुड़ी में तीन, सेक्टर-10 में दस, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-12 में चार, सेक्टर-12 ए में दो, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-17 में एक, सेक्टर-2 में चार, सेक्टर-20 में सात, सेक्टर-21 में दो, सेक्टर-24 में दो, सेक्टर-25 में दो, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-4 में दस और सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-8 में तीन, सेक्टर-9 में तीन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।