फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को 197 बूथों पर वोटर लिस्ट से करीब एक हजार से अधिक वोटरों के नाम गायब मिले। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिखी। वोटरों ने कहा कि जब वोटर कार्ड लेकर स्लिप लेने गए तो पता चला कि वोटिंग लिस्ट में नाम ही नहीं है। इस बाबत प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में एड्रेस नहीं मिलने पर नाम काट दिया गया। सेक्टर-19, 25 , 24, 23, 22, 21 सहित अन्य सेक्टरों के तमाम वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं मिले। सेक्टर-25 निवासी गुरुसेवक सिंह ने बताया कि वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। वोटर कार्ड होने के बाद नाम कटने के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-19 निवासी कौशल्या देवी अपने पति महेंद्र कुमार और बेटे पवन कुमार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। यहां पता चला कि वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब है। वह 30 साल से एक ही पते पर रही हैं। लिस्ट में उनकी बेटी और बहू का नाम था। इस संबंध में पोलिंग स्टेशन पर बैठे कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें