फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के चुनाव में 36 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नामांकन वापसी के बाद वीरवार को लोकसभा प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए 49 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इसमें 5 लोगों के नामांकन पत्रों में त्रुटियां होने केचलते निरस्त कर दिए गए थे, जबकि कवरिंग कैंडिडेट होने के चलते 8 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है। इसमें एक प्रत्याशी ने आखिरी दिन वीरवार को पर्चा वापस लिया। शहर में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। साल 2014 में 17, 2009 में 16 और 2004 में 17 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इस तरह देखा जाए तो शहर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन भारत प्रभात पार्टी के सत्य प्रकाश जौहरी ने नाम वापस लिया। वह अपनी पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी रहे हैं। इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी प्रेम गर्ग, चंडीगढ़ की आवाज पार्टी की कवरिंग कैंडिडेट सिंपल शर्मा और बहुजन मुक्ति पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट राजेश कुमार ने अपना पर्चा वापस लिया था।

ऐसे पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया
21 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में 29 अप्रैल तक 49 नामांकन पत्र भरे गए थे। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच के बाद दो उम्मीदवारों और तीन कवरिंग कैंडिडेट के नामांकन पत्रों में गड़बड़ी मिलने पर पर्चा रद्द कर दिया गया था। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बसंल ने नामांकन के दौरान चार हलफनामे दाखिल किए और समाज अधिकार कल्याण पार्टी के प्रत्याशी ने दो हलफनामे दाखिल किए थे। इन दोनों प्रत्याशियों में कांग्रेस ने तीन और समाज अधिकार पार्टी ने एक पर्चा वापस लिया था।
विज्ञापन


तीन ईवीएम लगेंगी
एक ईवीएम पर 16 कैंडिडेट आते हैं, जिसमें नोटा का भी विकल्प शामिल है। इस बार चुनाव में 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस हिसाब से 3 मशीनें लगेंगी। चंडीगढ़ में 19 मई को चुनाव है। 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें