फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीन बजे तक ही नाम लिए जा सकेंगे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन करने वालों की तादाद देखकर खुद मुख्य निर्वाचन कार्यालय हैरान है। इतने उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, इसकी वजह निर्वाचन आयोग भी समझ नहीं पा रहा है। फिलहाल, वीरवार को नामांकन वापसी का समय पूरा होते ही उम्मीदवारों को चुनाव निशान अलॉट कर दिए जाएंगे। दो मई को नामांकन दोपहर तीन बजे तक वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एडिशनल चीफ इलेक्टोरल आफिसर कम डीसी मनदीप सिंह बराड़ के मुताबिक वीरवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद मैदान में डटे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांट दिए जाएंगे। वीरवार दोपहर बाद यह तय हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

उम्मीदवारों की मौजूदगी में दिए जाएंगे चुनाव चिह्न
प्रत्याशियों की मौजूदगी में ही वीरवार को चुनाव चिह्न देने का काम निर्वाचन कार्यालय में संपन्न होगा। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से मिले चुनाव चिह्न को प्रत्याशी अपने पोस्टर, बैनर या प्रचार सामग्री पर छपवा सकते हैं। यहां बता दें कि चंडीगढ़ में 19 मई को चुनाव है। 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इस लिहाज से अब प्रत्याशियों के पास केवल 15 दिन ही प्रचार के बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें