फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली वाला टाउन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली वाला टाउन एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

- स्कूली बच्चों ने पेश किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
- कांग्रेस नेता पवन बंसल पहुंचे बतौर मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। पिपली वाला टाउन रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई। शिवालिक गार्डन के सामने बैंक कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मनीमाजरा के सभी स्कूलों के बच्चों ने डांस के माध्यम से देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने एरिया के विकास के लिए अच्छा काम करने वाले रोड विंग के एक्सईएन अजय गर्ग, बिजली निगम के जेई सुखविंदर सिंह और सर्वजीत सिंह के अलावा ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना को विशेष तौर पर अवार्ड देकर सम्मानित किया और सभी विशेष मेहमानों का स्वागत किया। एसोसिएशन के प्रधान रमेश गोयल का कहना कि एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस पर किया गया यह पहला समारोह था, जिसके आयोजन ं में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, डीसी मनटेसरी स्कूल, न्यू शिवालिक पब्लिक स्कूल, आईवीवाई अस्पताल, सोमिया डेंटल क्लीनिक, गोयल डिपार्टमेंटल स्टोर, फौजी ढाबा और विश्वकर्मा जन कल्याण और अमर उजाला ने अपना सहयोग दिया। आईवीवाई अस्पताल ने कार्यक्रम में 250 लोगों के दांतों और बीपी शुगर की जांच भी की। मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रेम सिंह दलाल, उपप्रधान सतपाल ढींगरा, महासचिव जीत राम, ज्वाइंट सेक्रेटरी आरएन राठौड़, राजवीर सिंह दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें