फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने मौली जागरां मं लहराया झंड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौली जागरां में कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

मनीमाजरा। मौली जागरां में कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया। एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पवन बंसल ने तिरंगा फहराया और दूसरे कार्यक्रम में मनीष तिवारी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

बंसल ही करा सकते हैं चंडीगढ़ का विकास : शशि
मौली जागरां के विकास नगर में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पवन बंसल के अलावा महासचिव शशि शंकर तिवारी, जिलाध्यक्ष गुरप्रीत गाबी व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर शशि शंकर तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ का विकास सिर्फ पवन बंसल ही करा सकते हैं। जिलाध्यक्ष गुरप्रीत ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में बीजेपी ने शहर की व्यवस्था का सत्यनाश कर दिया है।
विज्ञापन


गांव को विकास से दूर रखा गया : तिवारी
मौली जागरां कांप्लेक्स में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि मौली जागरां में पार्षद भाजपा से हैं, यहां की सांसद भाजपा से हैं और दिल्ली में सरकार भी भाजपा की है, मगर गांव को इन 5 सालों में विकास से दूर रखा गया है। तिवारी ने बताया कि उनके सामने गांव वासियों ने अपनी समस्याएं बताई हैं। आने वाले समय में उनकी पहली प्राथमिकता इन समस्याओं का निवारण करना रहेगी। तिवारी ने किरण खेर को नाकाम और एक्सीडेंटल मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कहा। मौके पर हाफिज अनवर उल हक, प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, चंद्रमुखी शर्मा, डीपी रंधावा, इमरान मंसूरी, मोहम्मद वाजिद, मोहसिन, साजिद, कर्मवीर बेदी, इकबाल खान, फैजान भाई, शमीम प्रधान, शहजाद प्रधान, बदर अली, शराफत, मंगतराम महबूब खान, रानू, मोहसिन मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने ध्वाजारोहण किया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि आजादी के बाद भारत में संविधान लागू कर देशवासियों को समानता का अधिकार देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। आज उस संविधान को बदलने व खत्म करने की कोशिश की जा रही है जिसका कांग्रेस विरोध करती है। छाबड़ा ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने सभी जाति, धर्म व हर वर्ग को समान अधिकार की परिकल्पना की थी जिसे आज तहस-नहस किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें