फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड कोर्स करो, नौकरी पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू तैयार करेगा गाइड
विज्ञापन

पंजाब सरकार और यूनिवर्सिटी में करार, हुनर से रोजगार तक योजना के तहत होगी ट्रेनिंग
प्रथम चरण में 30 स्टूडेंट्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, छह महीने का है कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय युवाओं को ट्रेनिंग देकर नौकरी की ओर उन्मुख करेगा। इसके लिए वह गाइड कोर्स शुरू करवाने जा रहा है। कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स को नौकरी मिल जाएगी। इस प्रशिक्षण को देने का जिम्मा होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को दिया गया है।
विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म की हुनर से रोजगार तक योजना है। इसके तहत हर सरकार को गाइड कोर्स शुरू करना है। पंजाब विश्वविद्यालय को यह कोर्स कराने का जिम्मा दिया गया। छह माह का यह प्रशिक्षण टूरिज्म मैनेजमेंट से जुड़े शिक्षक स्टूडेंट्स को देंगे। कुल 420 घंटे का यह प्रशिक्षण कार्य है। प्रशिक्षण के दौरान यदि किसी स्टूडेंट्स की हाजिरी 80 फीसदी से अधिक रहती है तो उन्हें इंसेंटिव भी दिया जाएगा। यह राशि सीधे प्रशिक्षणार्थियों के खाते में आ जाएगी। इसके लिए विभाग ने एग्जाम करा दिया है। यह प्रशिक्षण इसी माह के आखिर तक शुरू हो जाएगा। यह प्रशिक्षण मुफ्त दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद पंजाब टूरिज्म की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो पूरे देश में गाइड की नौकरी के लिए मान्य होगा। होटल एंड टूरिज्म डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. अरुण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कोर्स का प्रशिक्षण जल्द ही शुरू हो जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें