फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अफसर पाए गउ दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालिक व्यू की साख पर बट्टा लगाने में पांच अफसर जांच में पाए दोषी
विज्ञापन

सिटको प्रबंधकों की ओर से मामले की कराई गई दो स्तरीय जांच
जांच कमेटी ने सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर को सौंपी रिपोर्ट, पांच अफसरों पर कार्रवाई के सिफारिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू की साख पर बट्टा लगाने के मामले में होटल के पांच अधिकारियों को दोषी पाया गया है। 22 लाख रुपये बकाए के मामले में जांच कर रही कमेटी ने सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर को अपनी रिपोर्ट दे दी है। सिटको प्रबंधकों की ओर से जल्द ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा। कार्रवाई की गाज गिरने की आहट से शिवालिक व्यू के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल डीजीएम सुधीर चावला ने पहले ही रिजाइन लेटर दे दिया है।
दो महीने पहले शिवालिक व्यू में हाईफाई गैंबलिंग का मामला उजागर होने के बाद होटल की साख पर बट्टा लगा था। अभी इस बड़ी घटना के बाद कुछ ही समय बीता कि दो ग्राहकों के बकाया 22 लाख रुपये का मामला प्रकाश में आ गया। इन दोनों मामलों में होटल की साख पर बड़ा बट्टा लगा है। मामले की जांच के लिए सिटको प्रबंधकों ने डिपार्टमेंट के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में दो स्तरीय जांच कमेटी बनाई थी। बताया जाता है कि दोनों जांच टीमों में सिटको के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंदर यादव को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

दोनों जांच टीमों ने सिटको के पांच अफसरों को दोषी पाया है। इसकी जांच रिपोर्ट सिटको प्रबंधकों को सौंपी गई है। मामले में जल्द ही सिटको प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकता है। शिवालिक व्यू के डीजीएम ने कार्रवाई की वजह से पहले ही रिजाइन लेटर दे दिया है। बचे चार अधिकारियों पर सिटको कोई दया दिखाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


यह है मामला
पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले रमणीक बंसल ने 27 अप्रैल को होटल में कमरा नंबर-427 बुक कराया था। वे कमरे में रह रहे थे कि उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त लुधियाना निवासी अश्विनी कुमार चोपड़ा और उसकी पत्नी और बच्चों के लिए 23 मई, 2018 को होटल में कमरा नंबर-506 बुक कराया। दोनों ही कमरे होटल प्रबंधन ने एड्रेस प्रूफ आईडी लेकर अलॉट कर दिए। दोनों गेस्ट होटल के सभी बिल का भुगतान 15 जुलाई तक करते आ रहे। इसके बाद उन्होंने पेमेंट नहीं की। कई बार कहने के बाद 25 और 27 सितंबर को दोनों ने 6-6 लाख रुपये के तीन चेक होटल प्रबंधन को दिए। तीनों चेक जब बैंक में लगाए तो सभी बाउंस हो गए। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत दी। कस्टमर की एक ऑडी कार समेत दो कारों को व्हील क्लैंप लगवा जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें