बराबरी का हक दिलाने के लिए किया सेना ने किया संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मजदूर सेना संस्था वर्षों से गरीबों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। राशन कार्ड सहित मकानों की अलाटमेंट जैसे गंभीर मुद्दे भी मजदूर सेना ने हल करवाए। सेना का मुख्य लक्ष्य गरीबों को सामाजिक तौर पर बराबरी दिलाने तथा उनकी समस्याओं को दूर करना है। यह बात समागम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष मेघराज वर्मा ने कही। रविवार को मजदूर सेना का 24वां स्थापना दिवस कालोनी नंबर- 4 में मनाया गया।
संस्था के चेयरमैन सौरभ जोशी ने कहा कि स्व. जय राम जोशी ने गरीबों की आवाज को घर-घर तथा सरकारों तक पहुंचाने के लिए वर्ष 1994 में मजदूर सेना का गठन किया था। कार्यक्रम में पीजीआई में प्रोफेसर डॉ. अक्षय आनंद, एसएचओ जेपी खान, कलीराम, किशन चंद मंडियाल, परशुराम, ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव जोरावर सिंह, मदन मंडल, राम शुक्ला, उपाध्यक्ष बरसावन चौधरी, राम सुंदर, रजनीश कुमार भारद्वाज, अशोक कुमार, संयुक्त सचिव सुरजीत सिंह फौजी, महासरय चौहान, हंसराज, संतोष कुमार, प्रेस सचिव जगरोशन, राज नारायण पांडे विशेष तौर पर मौजूद थे।