पंजाब सरकार ने शनिवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि बलविंदर सिंह धालीवाल को एडिशनल रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) के तौर पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, परमिंदर सिंह गिल को ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट का मुख्य प्रशासन नियुक्त करने के लिये उनकी सेवाएं आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग को सौंपी गई हैं। उन्हें चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।