फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज शो रूम को करेगा अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये बकाया, ब्रह्म स्वरूप एंड संस का शोरूम होगा अटैच
विज्ञापन

सबहेड
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट जल्द करेगा कार्रवाई, तैयारियां पूरी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लाखों रुपये के बकाया मामले में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट जल्द ही सेक्टर-26 स्थित एक शोरूम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। डिपार्टमेंट अगले सप्ताह शोरूम को अटैच करने की कार्रवाई करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताते चलें कि बीते महीने पंजाब लैंड रेवेन्यू एक्ट के तहत एक्साइज डिपार्टमेंट ने एस्टेट ऑफिस को इसके मद्देनजर लेटर लिखा था। एस्टेट ऑफिस की ओर से सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लेटर डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है। इसके बाद अब डिपार्टमेंट शोरूम अटैच करने के बाद उसे नीलाम कर बकाया रकम वसूलेगा।
इस संदर्भ में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि वैट टैक्स गड़बड़ी के चलते ब्रह्म स्वरूप संस को नोटिस भेजा गया था। पूरी रकम रिकवरी न होने के चलते सेक्टर-26 स्थित शोरूम अटैच करने को लेकर एस्टेट ऑफिस को लेटर भेजा गया था। वहां से सभी कार्यवाही पूरी हो गई है। अगले सप्ताह तक शोरूम अटैच कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीएसटी को लेकर गड़बड़ी करने वाले उनके रॉडर पर हैं। जल्द ही उनपर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने वैट टैक्स में गड़बड़ी के चलते ब्रह्म स्वरूप संस को समन भेजा था। इसमें 1.85 करोड़ की डिमांड करते हुए डिपार्टमेंट में पेश होने को कहा गया था। टैक्स जमा कराने को लेकर डिपार्टमेंट और कंपनी मालिक के बीच कई दफा मीटिंग हुई थी। ब्रह्म स्वरूप संस के दो पार्टनर थे, जिसमें एक ने करीब 92 लाख रुपये जमा करा दिए लेकिन दूसरे पाटर्नर ने अब तक रकम जमा नहीं कराई है। डिपार्टमेंट ने कंपनी पर कार्रवाई करते हुए बैंक एकाउंट अटैच कर लिया था। अब शोरूम अटैच करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें