भारी सुरक्षा के बीच 553
स्ट्रीट वेंडर्स का निकाला ड्रॉ
फेस-2 के तहत स्ट्रीट वेंडरों के लिए निकाला गया ड्रॉ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम परिसर में शनिवार को फेस-2 के तहत 553 स्ट्रीट वेंडरों के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान 5 सेक्टरों के लिए अलग-अलग 5 जोन का ड्रॉ निकाला गया। इसमें सेक्टर-15, 33, 38, 39 और आईटी पार्क शामिल है। इन सभी स्ट्रीट वेंडर्स को सेक्टर-17, 19, 32, 38, डड्डूमाजरा कॉलोनी, सेक्टर-40 और मनीमाजरा से जोड़ा गया है। इस दौरान वेंडरों के विरोध को देखते हुए निगम परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
ड्रॉ निगम के एडिशनल कमिश्नर तिलक राज की अध्यक्षता में निकाला गया। वहीं, छह जनवरी को सेक्टर-22 के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। सात जनवरी को सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 12, 14 खुड्डा लाहौरा, 25, 37, 38 वेस्ट, बुटेरला, बडहेड़ी, 55 पलसोरा, 43, कजहेड़ी, 34, 20, 18, 27 और 26 सेक्टर के लिए 428 वेंडरों का निकाला जाएगा, जबकि आठ जनवरी को बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक और दो के अलावा कॉलोनी नंबर चार, रामदरबार, हल्लोमाजरा, फैदां, मौली जागरां, विकास नगर, न्यू इंदिरा कालोनी और मोटर मार्केट के लिए 455 वेंडरों का ड्रा होगा। इस दौरान वेंडरों के विरोध को देखते हुए निगम परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।