22 लाभार्थियों को मिला आठ लाख सत्तर हजार का बैंक लोन
पंचकूला। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से विभिन्न स्कीमों के लिए अब तक 22 लाभार्थियों को 8 लाख 70 हजार रुपये की राशि के बैंक ऋण उपलब्ध करवाए गए। इसमें 6 लाख 43 हजार रुपये की राशि के बैंक ऋण, 1 लाख 58 हजार रुपये की अनुदान राशि व 69 हजार रुपये की सीमांत राशि शामिल है। उपायुक्त मुुकुल कुमार ने बताया कि निगम द्वारा 2 लाभार्थी को पशुपालन के लिए एक लाख रुपये की राशि का ऋण दिया गया, जिसमें 90 हजार रुपये की राशि बैंक ऋण व 10 हजार रुपये की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि एक लाभार्थी केे भेड़, बकरी पालन के लिए 30 हजार रुपये का बैंक ऋण उपलब्ध करवाया गया, जिसमें 20 हजार रुपये का बैंक ऋण व 10 हजार रुपये की अनुदान राशि शामिल है।