अब सिटको चलाएगा सेक्टर-17 का पेट्रोल पंप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटको प्रबंधतंत्र अपनी आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बुधवार को सिटको ने सेक्टर-17 के पेट्रोल पंप का उद्घाटन इसके मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस जितेंदर यादव ने किया। बताया जाता है कि इंडियन ऑयल कंपनी ने इस पेट्रोल को चलाने की जिम्मेदारी सिटको को दी है।
सिटको प्रबंधतंत्र के फैसले की सराहना करते हुए सिटको प्रोगेसिव यूनियन के प्रेम लाल ने कहा कि कर्मचारियों के हित को देखते हुए यह एक अच्छा कदम है। यूनियन के लोग हमेशा सिटको को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि जब से आईएएस जितेंदर यादव ने सिटको की कमान संभाली है तब से सिटको का संचालन बेहतर तरीके से हो रहा है। यूनियन के लोग चाहते हैं कि प्रबंधतंत्र ऐसे इंडस्ट्रियल एरिया में भी एक पेट्रोल पंप चलाए ताकि संस्थान की आय बढ़े और कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित रहे।