फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल रोड पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनास के जंगल रोड पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दो दिन का मिला रिमांड, तीन केस सुलझे, नशे के आदी हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
गांव धनास के जंगल के समीप राहगीरों से छीना-झपटी करने वाले तीन झपटमारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना-11 पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान जिला मोहाली के एक ही गांव परोल के रहने वाले 32 वर्षीय जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा, 25 वर्षीय गुरविंदर उर्फ काला और 22 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से सेक्टर-11 पुलिस थाने में दर्ज तीन केस सुलझे हैं।
आरोपियों ने ही बीती 21 तारीख को गांव खुड्डा लाहौरा निवासी जगतार सिंह से 32 हजार रुपये की झपटमारी की थी। डीएसपी रामगोपाल ने बताया आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की लत के चलते वे छीनी गई रकम खर्च कर चुके हैं, लेकिन उनके कब्जे से पेन कार्ड व आधार कार्ड सहित थाना-11 के अंतर्गत क्षेत्र में बीती 22 तारीख को चोरी की दो अन्य वारदातों में हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। मजदूरी करने वाले आठवीं कक्षा तक पढ़े आरोपी जसविंदर सिंह पर मोहाली के मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस थाने में वर्ष 2013-15 में दो केस दर्ज हैं। वहीं पांचवीं तक पढ़े आरोपी नीरज कुमार उर्फ मोनू पर वर्ष 2015 से 2017 तक चंडीगढ़ के थाना मलोया व मोहाली के थाना मुल्लांपुर गरीबदास में चोरी के चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को सेक्टर-11 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखबीर सिंह सहित एसआई हरिओम और एसआई रोहिताश ने गुप्त सूचना के आधार पर धनास की झील के पास नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सहित काबू किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे बीती 6 जनवरी से वारदातें कर रहे थे। धनास के जंगल में लकड़ी काटने के बहाने आकर वे राहगीरों को डरा-धमका कर झपटमारी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें